जयसिंहनगर: कनाड़ी निवासी युवक की मौत, कारण अज्ञात, पुलिस ने किया मर्ग कायम
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाड़ी निवासी युवक के अज्ञात कारणों से मौत हो जाने पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर 3 बजे लगभग मर्ग कायम कर जांच में लिया है।पुलिस ने बताया कि अस्पताल तहरीर से सूचना प्राप्त हुई कि विगत दिनों इमरजेंसी वार्ड मेडिकल कॉलेज शहडोल में कनाड़ी निवासी बृजेन्द्र यादव को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल मे भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हुई।