जयसिंहनगर: जमुनारा कनाड़ी खुर्द के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवारों को कुचला, दो युवकों की मौत, एक घायल
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनारा कनाड़ी खुर्द के पास शनिवार की शाम 4 बजे लगभग तेज रफ्तार हाईवा चालक ने बाइक सवारों को कुचल देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में सवार दो युवकों की मौत हो गई है तो एक युवक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।