जयसिंहनगर: फॉरेस्ट ऑफिस के सामने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत का मामला, ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुक़दमा
जिले के जयसिंहनगर में स्थित फॉरेस्ट ऑफिस के सामने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की दोपहर 1 बजे लगभग मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि रविवार को ट्रक क्रमांक एमपी 65 एच 6677 के चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर रामनरेश सिंह कंवर का एक्सीडेंट कर दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी।