पोड़ैयाहाट: सूरज मंडल महाविद्यालय में एकता महिला विकास मंच के 21वें वार्षिक महोत्सव में गोड्डा के एसडीएम ने दीदियों की प्रशंसा की
सूरज मंडल महाविद्यालय में एकता महिला विकास मंच के 21 वें वार्षिक महोत्सव के मौके पर रविवार को गोड्डा के एसडीएम वैद्यनाथ उरांव ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों की तारीफ की है। बतौर मुख्य अतिथि वे मंच पर बोल रहे थे उन्होंने विभिन्न सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें घर से लेकर समाज तक में बदलाव का वाहक बताया है।