लालगंज: जंगल से भटक कर बस्ती में पहुंचा तीन महीने का चिंकारा हिरन का बच्चा
ड्रमंडगंज वन रेंज के देवहट गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से भटककर मादा चिंकारा हिरन का तीन महीने का बच्चा बस्ती में आ गया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। अभी बच्चे की देखभाल वन रेंज कार्यालय में की जाएगी।