हसनपुर: हसनपुर में रेस्टोरेंट के किचन के पास पटाखे छोड़ने से मना करने पर मारपीट, युवक का सिर ईंट से फोड़ा गया
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र में रेस्टोरेंट के किचन के पास पटाखे छोड़ने से मना करना कर्मचारियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि डॉक्टर और उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। हमले में एक कर्मचारी के सिर पर ईंट से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।