देवसर: देवसर तहसील के ग्राम बहेरी में सार्वजनिक हैंडपंप पर अवैध कब्जा हटाने की ग्रामीणों ने की मांग
सिंगरौली। देवसर तहसील के ग्राम बहेरी पश्चिमी बाईपास के पास एक सार्वजनिक हैण्डपंप है जिसपर सुखेन्द्र शुक्ला द्वारा अवैध तरीके से मोटर लगाकर कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने पीएचई विभाग में हैण्डपंप को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने की मांग की है। सार्वजनिक हैण्डपंप पर अतिक्रमण कर सुखेन्द्र शुक्ला द्वारा आमजन मानस को पानी पीने से रोका जा रहा है।