देवसर: बरगवा पुलिस की बोलेरो वाहन को पिकअप गाड़ी ने मारी टक्कर, चालक व प्रधान आरक्षक हुए घायल
बरगवां थानाक्षेत्र अंतर्गत बीते दो दिनों में दो सड़क हादसे हुए। जिसमें बरगवां पुलिस 24 घंटे से लगातार ड्यूटी में लगी रही। इधर चरकी पहाड़ी के पास हुए हादसे में मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर जा रही थाना बरगवां की बोलेरो वाहन को गलत दिशा से आ रही पिकअप वाहन ने जोरदार टक्टर मार दिया। जिसमे थाना बरगवां में पदस्थ प्रधान आरक्षक व चालक गंभीर रूप से घायल होगया।