देवसर: वरगवा पुलिस ने न्यू रॉयल पब्लिक स्कूल में घरेलू हिंसा पर कार्यक्रम आयोजित किया
पुलिस मुख्यालय भोपाल के मंशानुसार जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष कार्यक्रम हम होंगे कामयाब पखवाड़े के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जिला सिंगरौली के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा जिला सिंगरौली के मार्गदर्शन में आज दिनांक को दोपहर 2:00 बजे वरगवा पुलिस ने हम होंगे कामयाब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।