देवसर: वरगवा थाना क्षेत्र के तेलदह में कोयला लदे वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
सिंगरौली जिले में सड़क हादसों में लोगों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है आज दिनांक 29 नवंबर 2024 को सुबह 9:00 बजे जिले के वरगवा थाना क्षेत्र के तेलदह मे एक सड़क दुर्घटना सामने आई जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई इस घटना के बाद कई घंटे तक जाम की स्थिति निर्मित रही और भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभाला।