बीरपुर: उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में डिग्री कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारी ने बांधी काली पट्टी
बिहार सरकार के प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक-2026 के विरोध में गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे वीरपुर स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। एलएनएमयूटी के आह्वान पर शुरू हुए चरणबद्ध आंदोलन के तहत सहायक प्राध्यापक सह वर्सर डॉ. विजय कुमार दास एवं नामांकन सहायक ने नियमित कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया।