बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन कुमार ने विधानसभा में पवड़ा ढाव स्थित बूढ़ी गंडक नदी पर पुल निर्माण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सदन को बताया कि यह स्थान बूढ़ी गंडक नदी पर स्थित है, जो बेगूसराय एवं चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है।विधायक ने कहा कि दोनों क्षेत्रों के लोगों को आज भी आवागमन में परेशानी होती है।