गुना: बांसखेड़ी में जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, म्याना पुलिस ने ₹6400 नकद, 6 बाइक व ₹4 लाख का सामान जब्त किया
Guna, Guna | Nov 12, 2026 गुना में म्याना थाना के बांसखेड़ी गांव में जुआ खेल रहे लोगों को 11 नवंबर को पुलिस ने पकड़ा है। 12 नवंबर सुबह थाना प्रभारी ने बताया, सूचना पर घेराबंदी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से ₹6400 नगदी एवं जुआ खेलने वाले लोगों को आने-जाने में प्रयुक्त 6 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹4 लाख का मसरूका जप्त किया है। चार लोगों पर मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।