जिले के थानों में विभिन्न कांडों में जब्त 136 वाहनों की नीलामी की जाएगी। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बक्सर जिलान्तर्गत विभिन्न थाना काण्डों में वाहनों का बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत विभिन्न अधिहरण वादों में समाहर्त्ता सह- जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय द्वारा राज्यसात वाहनों की नीलामी की जाएगी।