जालौन की धरती से मुंबई तक चमके सितारे, पत्रकार सोनू महाराज की खास मुलाकात
जनपद जालौन की पावन धरती ने राजनीति, शिक्षा और समाजसेवा के साथ-साथ फिल्मी दुनिया को भी कई प्रतिभाशाली कलाकार दिए हैं।
इसी सिलसिले में आज पत्रकार सोनू महाराज की मुलाकात हुई जालौन की धरती से निकलकर फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाले कुछ खास कलाकारों से।
सबसे पहले मुलाकात हुई विकास शर्मा उर्फ विक्की बाबा से, जिन्हें आर्टिस्ट, कलाकार, सिंगर और एंकर के रूप में जाना जाता है।
इनका जन्मस्थान माधौगढ़ है और वर्तमान में उरई में रहकर ये फिल्मी दुनिया में जनपद जालौन का नाम रोशन कर रहे हैं।
इसके बाद हमारी बातचीत हुई दीपेंद्र जी से।
दीपेंद्र जी पेशे से सरकारी शिक्षक हैं और फिल्मी दुनिया से भी जुड़े हुए हैं।
उन्होंने अलीबाबा चालीस चोर सहित फिल्मों में काम किया है। कैमरे के सामने पत्रकार सोनू महाराज के साथ हुई बातचीत में उन्होंने अपने सफर, संघर्ष और युवाओं के लिए अपने संदेश को साझा किया।
इसके बाद मुलाकात हुई संतोष दीक्षित जी से, जिनका हाल ही में आई फिल्म हनुमान अंश में सराहनीय अभिनय देखने को मिला। वर्तमान में उरई में रहने वाले संतोष दीक्षित जी ने भी अपने फिल्मी सफर और संघर्ष के अनुभव पत्रकार सोनू महाराज के साथ साझा किए।
वहीं मान सिंह करामाती ने बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा का परचम जालौन से लेकर मुंबई तक लहराया है।
उन्होंने दर्जनों फिल्मों, नाटकों और सीरियल्स में काम किया है और फिल्म निर्माण से भी जुड़े रहे हैं। वर्तमान में उरई में रहकर वे लगातार अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा रहे हैं।
आखिर इन कलाकारों ने फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए कितनी मेहनत और संघर्ष किया?
युवाओं के लिए इनका क्या संदेश है?
जालौन से मुंबई तक का इनका सफर कैसा रहा?
इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए वीडियो को आखिर तक जरूर देखें।
वीडियो पसंद आए तो लाइक, कमेंट और शेयर जरूर करें और बताएं कि जालौन के इन कलाकारों के संघर्ष और सफलता की कहानी आपको कैसी लगी।
पत्रकार सोनू महाराज — जालौन की आवाज, जालौन की प्रतिभाओं के साथ।
#Jalaun #Orai #Madhogarh #Kalpi #MumbaiFilmIndustry #JalaunTalent #SonuMaharaj #FilmArtist #VickyBaba #SantoshDwivedi #MansinghKaramati #Bundelkhand #BreakingNews
Kalpi, Jalaun | Sep 14, 2026