ग्यारसपुर: मासिक अपराध समीक्षा बैठक में ग्यारसपुर के अधिकारी भी हुए शामिल
पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी की उपस्थिति में सोमवार दोपहर 3 बजे जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में लंबित अपराध, जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन, डिजिटल पुलिसिंग, नशे व अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई सहित आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। ग्यारसपुर से संबंधित पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल हुए।