*गद्दी संस्कृति व पहनावे पर मुख्यमंत्री को के घेरने पर विधायक जनक राज को जिला अध्यक्ष एडवोकेट सुरजीत शर्मा भरमौरी का कड़ा जवाब* -
*कहा मुख्यमंत्री जी ने गद्दी समुदाय और संस्कृति को दिया सम्मान, पहले मुख्यमंत्री जिन्होंने भेड़पालकों का दर्द समझा,हमारी संस्कृति की पहचान छतराड़ी जातर मेले को 31 वर्षों बाद राज्य स्तरीय दर्जा मिला।*
*सुश्री कंगना रनौत ने तो भरमौर में गद्दीयाली डोरा और रिढ़ा, गोजरू क्यों नहीं पहने हम इसको संस्कृति का अपमान कहें।*
हमारे यशश्वी मुख्यमंत्री श्री Sukhvinder Singh Sukhu जी के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में गद्दी संस्कृति की पहचान "चोलू और डोरे" को पहन कर वहां के दूर दराज हमारे भाइयों को ही सम्मान नहीं दिया बल्कि हिमाचल प्रदेश के पहचान गद्दी संस्कृति को सम्मान दिया है, बड़ा भंगाल जैसे दूर दराज क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के इस सम्मान को हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने न केवल हमारी संस्कृति को सम्मान दिया बल्कि हमारे संस्कृति की रीढ़ हमारे संघर्षशील भेड़पालकों के लिए वह कार्य किए हैं जो आज दिन तक कोई नहीं कर पाया है जो मुख्य हैं -
👉 ऊन का समर्थन मूल्य 100 रुपये करना,
👉आपदा के दौरान भेड़ बकरियों के नुकसान की भरपाई के लिए पर भेड़ बकरी 7 हजार रुपए मुआवजा देना।
👉घुमंतू भेड़पालकों व पशुपालकों के परमिट का सुधारीकरण करना।
👉 हमारी सरकार ने "पहल योजना" हमारे घुमंतू भेड़पालकों व पशुपालकों के उत्थान के लिए 300 करोड़ बजट का प्रावधान किया जिससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में बदलाव आएगा।
यह सब कार्य हमारी संस्कृति की मुख्य पहचान हमारे भेड़पालकों व पशुपालकों के उत्थान में किये हैं माननीय मुख्यमंत्री जी ने तीन वर्षों में अभी तक।
अब लगे हाथों आप ही बताओ सुश्री कंगना रनौत जी का कोई बड़ा कार्य जो हमारी संस्कृति व संस्कृति की पहचान भेड़पालकों व पशुपालकों के लिए किया हो।
अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में माननीय मुख्यमंत्री जी केवल "चोलु और डोरा" पहना है नीचे पेंट पहनी है इस पर राजनीति करना उचित नहीं, बड़ा भंगाल जैसे अति दुर्गम क्षेत्र में उनके साइज की पजामा यानी( सूथन) नहीं मिल पाई और न ही वहां साफा मिल पाया।
मैं बड़े भाई भरमौर पांगी विधायक जनक राज जी के सोशल मीडिया पोस्ट का जवाब देना जरूरी समझता हूं इसलिए आप ही बताएं संस्कृति प्रेम व हित को मापने के दो अलग अलग पैमाने क्यों विधायक जी , आप बताओ जब गद्दी संस्कृति व समुदाय की राजधानी हमारे भरमौर
में जब पहली बार चुनाव के समय मंडी लोकसभा की सांसद सुश्री Kangana Ranaut जी आती हैं ,जहां सब कुछ एक आवाज पर हमारे संस्कृति का पहनावा व गहना मिलता हो तो आप बताओ विधायक महोदय जी, कंगना रनौत जी का डोरा, रिडा, बालू टिका, गोजरु, क्यों नहीं पहनाये तो इसे भी हम राजनीति कहें या संस्कृति का अपमान कहें आप बताओ? #chamba #himachalpradesh #bharmoor #hilightsfolowers #post #hilight
Chamba, Chamba | Jun 29, 2026