Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
image
image
image
image
image

उपायुक्त ने रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का किया निरीक्षण मरम्मत एवं सौंदर्यकरण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के दिए निर्देश श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में संरक्षण से जुड़े कार्यों में लिया जाएगा एएसआई का सहयोग — मुकेश रेपसवाल चंबा, जून 29 उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज ऐतिहासिक रंग महल, अखंड चंडी पैलेस तथा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का दौरा कर यहां जारी रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने ऐतिहासिक रंग महल में आवश्यक रखरखाव एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुकेश रेपसवाल ने ऐतिहासिक अखंड चंडी पैलेस में संचालित जिला पुस्तकालय में हुए रखरखाव कार्यों का निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने शौचालय में पानी की उपलब्धता को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने जिला पुस्तकालय प्रभारी को कंप्यूटर लैब कार्यशील करने को कहा। साथ में उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों की सूची तैयार कर विभिन्न विभागों को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की मांग पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आवश्यक पुस्तकों की सूची उपमंडलाधिकारी नागरिक चंबा को उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्राप्त सूची के अनुरूप जिला पुस्तकालय में आवश्यक पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मुकेश रेपसवाल ने इसके पश्चात श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत मीडिया कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि इन ऐतिहासिक धरोहरों में आवश्यक मरम्मत संबंधी विभिन्न कार्य चिन्हित किए गए थे। इनमें अखंड चंडी पैलेस स्थित पुस्तकालय का मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मुकेश रेपसवाल ने कहा कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में लगभग 11 मरम्मत कार्य चिन्हित किए गए थे । संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा।उपायुक्त ने यह भी कहा कि निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर के कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर संरक्षण की आवश्यकता सामने आई है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह कार्य ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण से जुड़ा है। ऐसे में इन कार्यों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहयोग से ही करवाया जाएगा। उपायुक्त ने जिलावासियों का आह्वान करते हुए कहा कि अखंड चंडी पैलेस एवं श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग अवश्य करें। उपमंडलाधिकारी नागरिक प्रियांशु खाती, तहसीलदार भूपेंद्र कश्यप, पार्षद रजनी शर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जोगिंदर शर्मा, अर्थशास्त्री जिला विकास अधिकारी कार्यालय विनोद कुमार, सहायक अभियंता उपेंद्र शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे। #chamba #himachalpradesh #hilightsfolowers #post #hilight #SDM #cba #DC #chamba

Chamba, Chamba | Jun 29, 2026

MORE NEWS

*चंबा,  

उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के _रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प)_ कार्यक्रम के अंतर्गत  चंबा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई एवं स्वयं सहायता समूहों की डिजिटल साक्षरता बढ़ाना, ब्रांड बिल्डिंग को सुदृढ़ करना तथा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से सरकारी खरीद में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र, चंबा से श्री अजीत कुमार रहे। कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी शामिल रहे।

कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में सुश्री सकीना ठाकुर ने उद्यमिता विकास, ई-कॉमर्स एवं ब्रांड बिल्डिंग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान, व्हाट्सऐप बिजनेस, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से छोटे उद्यमी कम लागत में अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ा सकते हैं। इस दौरान बजट निर्माण, नकदी प्रवाह प्रबंधन, बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

द्वितीय सत्र में श्री संजय कुमार ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के सीपीपी मॉड्यूल पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई, एसएचजी एवं स्टार्टअप सीधे सरकारी विभागों को उत्पाद व सेवाएं बेच सकते हैं। इससे पारदर्शी भुगतान के साथ पूरे देश में बाजार उपलब्ध होता है। सत्र के दौरान ऑन-द-स्पॉट जेम पंजीकरण भी करवाया गया। कार्यशाला में 15 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने मौके पर ही विक्रेता के रूप में पंजीकरण कराया।

मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार ने कहा कि रैम्प कार्यक्रम के तहत ऐसी कार्यशालाएं ग्रामीण एवं छोटे उद्यमियों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल साक्षरता और जेम जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर चंबा के स्थानीय उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं।

प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे व्यवसाय को डिजिटल रूप से बढ़ाने और सरकारी खरीद में भाग लेने का मार्गदर्शन मिला है। उद्योग विभाग ने भरोसा जताया कि प्रशिक्षण से महिला उद्यमी एवं एसएचजी आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और जिले में एमएसएमई क्षेत्र को गति मिलेगी।

*चंबा, उद्योग विभाग द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के _रेजिंग एंड एक्सेलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (रैम्प)_ कार्यक्रम के अंतर्गत चंबा में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई एवं स्वयं सहायता समूहों की डिजिटल साक्षरता बढ़ाना, ब्रांड बिल्डिंग को सुदृढ़ करना तथा गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से सरकारी खरीद में उनकी भागीदारी बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र, चंबा से श्री अजीत कुमार रहे। कार्यशाला में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें स्थानीय स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्य तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्यमी शामिल रहे। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में सुश्री सकीना ठाकुर ने उद्यमिता विकास, ई-कॉमर्स एवं ब्रांड बिल्डिंग पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान, व्हाट्सऐप बिजनेस, सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन मार्केटिंग के माध्यम से छोटे उद्यमी कम लागत में अपने उत्पादों की पहुंच बढ़ा सकते हैं। इस दौरान बजट निर्माण, नकदी प्रवाह प्रबंधन, बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी गई। द्वितीय सत्र में श्री संजय कुमार ने गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस के सीपीपी मॉड्यूल पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेम पोर्टल के माध्यम से एमएसएमई, एसएचजी एवं स्टार्टअप सीधे सरकारी विभागों को उत्पाद व सेवाएं बेच सकते हैं। इससे पारदर्शी भुगतान के साथ पूरे देश में बाजार उपलब्ध होता है। सत्र के दौरान ऑन-द-स्पॉट जेम पंजीकरण भी करवाया गया। कार्यशाला में 15 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने मौके पर ही विक्रेता के रूप में पंजीकरण कराया। मुख्य अतिथि श्री अजीत कुमार ने कहा कि रैम्प कार्यक्रम के तहत ऐसी कार्यशालाएं ग्रामीण एवं छोटे उद्यमियों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। डिजिटल साक्षरता और जेम जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़कर चंबा के स्थानीय उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे व्यवसाय को डिजिटल रूप से बढ़ाने और सरकारी खरीद में भाग लेने का मार्गदर्शन मिला है। उद्योग विभाग ने भरोसा जताया कि प्रशिक्षण से महिला उद्यमी एवं एसएचजी आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और जिले में एमएसएमई क्षेत्र को गति मिलेगी।

Chamba, Chamba | Jun 29, 2026