पटियाली: नरदोली में सांप के काटने से किसान की हालत बिगड़ी, उपचार के बाद खतरे से बाहर
पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम नरदोली में शनिवार दोपहर मक्का के खेत में काम कर रहे सतीश दिवाकर (50) पुत्र मनफूल दिवाकर को सांप ने बाएं पैर के पंजे में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से पटियाली सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उपचार किया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। डॉ. आकाश पुंडीर ने बताया कि उपचार के बाद सतीश खतरे से बाहर है।