रायडीह: हानिकारक रंगों से बने 5 किलो लड्डू नष्ट, 6 दुकानों पर जुर्माना
Raidih, Gumla | Sep 11, 2026 । जिले में मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री और तंबाकू निषेध को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध विभाग ने रायडीह और चेनपुर प्रखंड में औचक छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई उपायुक्त गुमला के निर्देश और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित अधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में की गई।