लालगंज: युवक को रास्ते में रोककर जंगल में ले जाकर पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी हलिया पुलिस
दीदी के घर से वापस बाइक से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर जंगल में ले जाने और बेल्ट व डंडे से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे वायरल हो रहा है। आरोप यह लगाया जा रहा है कि आरोपितों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया । पीड़ित के पिता की तहरीर पर हलिया पुलिस ने पांच नामजद समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।