बरहज: देवरिया में यातायात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 156 वाहनों का ई-चालान, 2 वाहन किए सीज
Barhaj, Deoria | May 30, 2025 देवरिया में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में शुक्रवार दोपहर 2 बजे यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेल्मेट, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और तीन सवारी ले जाने वालों के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।