बरहज: रजला गांव में बारात में परछावन की रस्म के दौरान हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
Barhaj, Deoria | May 27, 2025 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रजला गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे बारात समारोह के दौरान परछावन की रस्म के दौरान दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे।इस हिंसक झड़प में आदिल उर्फ अभिनय पुत्र महेंद्र कुमार सरोज, भरभरी पुत्र दुलारे, राज पासवान पुत्र अशोक पासवान और मनोज पासवान पुत्र श्याम बिहारी पासवान गंभीर है।