बरहज: बरहज पुलिस ने एक ट्रक से ₹50 लाख की अंग्रेजी शराब की बरामद, एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Barhaj, Deoria | May 26, 2025 जनपद देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार व सोमवार की दरम्यानी रात बड़ी कार्रवाई करते हुए लवरछी रगड़गंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक से 318 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।पुलिस ने मौके से राजस्थान निवासी अभियुक्त जग्गा सिंह को गिरफ्तार किया है।