बरहज: सिरजम देई में मामूली विवाद ने लिया तूल, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
Barhaj, Deoria | May 25, 2025 गौरी बाजार थाना क्षेत्र के सिरजम देई गांव में रविवार शाम करीब 3 बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की किरन देवी, कौशल और संत राज को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।पीड़ितों ने इलाज के बाद पुलिस में शिकायत करेंगे।