बरहज: करूअना चौराहे पर सड़क निर्माण की मांग को लेकर सपाइयों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, किया भिक्षाटन
Barhaj, Deoria | May 28, 2025 बरहज विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 11 बजे के करीब करूअना चौराहे पर अनोखे ढंग से विरोध जताया। पिछले आठ सालों से टूटी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज लोगों ने भिक्षाटन कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा, “भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।