बरहज: देवरिया में स्वच्छता अभियान के जरिए देवी अहिल्याबाई होलकर को दी गई श्रद्धांजलि
Barhaj, Deoria | May 29, 2025 देवरिया के न्यू कॉलोनी में गुरुवार सुबह 11 बजे देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्क की साफ-सफाई और रख-रखाव किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अलका सिंह, ईओ संजय तिवारी, सभासद रमेश मल्ल, भोला मल्ल, संजय मिश्रा, सौरभ तिवारी समेत बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।