लालगंज: लालगंज में विवादित जमीन पर स्टे के बावजूद विपक्षियों पर भूमि कब्जा का आरोप लगा पीड़ित ने SP ऑफिस पर लगाई न्याय की गुहार
आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली के लालगंज में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। लालगंज निवासी प्रमोद कुमार यादव ने SP को शिकायत पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। गांव के रविन्द्र यादव पुत्र रामसमुझ, विजय यादव पुत्र रामसमुझ पर विवादित जमीन पर स्टे ऑर्डर के बाद भी जबरन कब्जा करने का, मारपीट और जान से मारने का आरोप लगाया है।