बांका: भूमिहारा गांव में रास्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने की मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Nov 23, 2024 भूमिहारा गांव में रास्ते को लेकर उत्पन्न विवाद में दबंगों ने महिला पूनम देवी के साथ घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना शनिवार दोपहर बाद 1:00 की है। जिसके बाद महिला पूनम देवी अपने ससुर सुरेश यादव के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए प्रदीप चौधरी समेत चार लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।