करछना: छिवकी गांव में दो युवकों के बीच हुई कहासुनी के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से किया हमला, हुई मौत
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के छिवकी गांव में बुधवार की रात किसी बात को लेकर हुए कहां कहां सुनी के दौरान उक्त गांव निवासी अंकित भारतीया पुत्र राजकुमार भारतीया पर गांव के ही युवक मोहित शर्मा द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। परिजनों ने अस्पताल ले गए देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए जांच पड़ताल करने में जुट गई।