करछना: नैनी के एक घर में अचानक घर में घुसकर बैठा मिला अजगर,लोगों की मदद से बोरे में भरकर जंगल में छोड़ा गया
इन दिनों बारिश के मौसम में जीव जंतु घरों तथा अन्य स्थान पर दिखाई दे रहे हैं,कुछ ऐसी ही तस्वीर आज नैनी स्थित एक घर में देखने को मिली,जहां पर घर के अंदर अजगर छुपकर बैठा हुआ था,परिवार के सदस्य ने बर्तन उठाने के लिए हाथ डाला तो अजगर को देखकर डर गया,शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई लोगों द्वारा कड़ी मशक्कत कर अजगर को बोरे में भरकर जंगल में छोड़ दिया गया।