करछना: सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार भूतपूर्व सैनिक को मारी टक्कर, हुआ घायल
प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना क्षेत्र के सड़वा पुलिस सहायता केंद्र के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे भूतपूर्व सैनिक को जोरदार टक्कर मार दी, बाइक की टक्कर लगने से साइकिल सवार भूतपूर्व सैनिक घायल हो गए,स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया,आईटीआई कंपनी से वापस लौटते समय बाइक सवार ने टक्कर मारी है।