करछना: धरवारा गांव के सामने ट्रक की टक्कर से गोवंश की हुई मौत समाजसेवियों ने जेसीबी मशीन से मार्ग से हटाकर किया अंतिम संस्कार
करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव के सामने कोहडा़र वाया रामपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक की टक्कर लगने से झुंड में घूम रहे एक गोवंश की मौत हो गई। सूचना पर समाजसेवी शिवम केसरवानी सहित अन्य मौके पर पहुंचे। जहां जेसीबी मशीन बुलाकर मृत अवस्था में मार्ग पर पड़े गोवंश को हटाकर एक गड्ढे में अंतिम संस्कार कर दिया गया।