करछना: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में शहर में हिंदू संगठन ने जुलूस निकालकर जताया विरोध
बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में पूरे देश में हिंदू संगठन लगातार विरोध दर्ज कर रहे हैं,इसी क्रम में प्रयागराज के यमुनानगर करछना तहसील के पास हिंदू संगठन द्वारा जुलूस निकालकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का विरोध जताया गया है, इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने हांथों में तिरंगा झंडा लेकर विरोध दर्ज कराया है।