कालपी: कालपी में त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों से दूध के भरे नमूने लिए
Kalpi, Jalaun | Aug 21, 2026 आगामी बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे कालपी में चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कटियार के नेतृत्व में टीम ने तीन प्रतिष्ठानों से दूध के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे। जांच में नमूने मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित कार्रवाई होगी।