परैया: परैया स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज तक पक्की सड़क न होने से यात्रियों को परेशानी, विभाग व प्रतिनिधि मौन
Paraiya, Gaya | Oct 18, 2026 परैया रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज तक पहुंचने के लिए पक्की सड़क नहीं है, जिससे लोगों को कीचड़ और गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता। स्थानीय यात्रियों ने बताया कि बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है।