उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में गुलदार की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला टिहरी गढ़वाल के सौंदकोटी गांव से सामने आया है, जहां एक खूंखार गुलदार सीधे घर की रसोई में जा घुसा।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को भीम सिंह नेगी का परिवार शादी में गया हुआ था और घर पर उनकी बुजुर्ग मां अकेली थीं। जब भीम सिंह अपनी मां को खाना देने के लिए रसोई की ओर गए, तो अंदर गुलदार को बैठा देख उनके होश उड़ गए। हालांकि, उन्होंने घबराने के बजाय गजब की सूझबूझ दिखाई और तुरंत रसोई का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, जिससे गुलदार अंदर ही कैद हो गया।
सूचना मिलते ही वन दरोगा अजय पाल सिंह पंवार के नेतृत्व में वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित पिंजरे में कैद किया। गनीमत रही कि इस घटना में मां और बेटे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
पहाड़ों में लगातार आबादी की तरफ बढ़ रहे गुलदारों को लेकर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को शेयर करें।
#UttarakhandNews #TehriGarhwal #LeopardRescue #DoonHorizon #ViralVideo
Dehradun, Dehradun | Nov 21, 2026