अशोक नगर: अशोकनगर में यातायात नियम तोड़ने पर बस स्टैंड के पास लगे मोबाइल कोर्ट ने की मौके पर कार्रवाई
अशोकनगर में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बस स्टैंड के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे मोबाइल कोर्ट लगाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीष चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण तुमराची धुर्वे के निर्देशन में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शुभम द्विवेदी ने कार्रवाई की।