सामरी कुसमी: पत्नी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख पाती, डंडे से किया हमला, नाबालिग की मौत, महिला की हालत गंभीर
कुसमी सामरी सोमवार सामरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डीपाडीह जम्होर में 4 नवंबर को एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ नाबालिग को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर गुस्से में दोनों पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को पहले शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।