संदीपनी स्कूल महेश्वर में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
________________
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
________________
विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
________________
खरगोन 13 अक्टूबर 2026। शासन के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा नशामुक्त भारत जागरूकता अभियान के अंतर्गत महेश्वर नगर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक दल एवं नशामुक्ति रथ को महेश्वर भेजा गया। संदीपनी स्कूल, महेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों तथा परिवार और समाज पर पड़ने वाले इसके नकारात्मक प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। नुक्कड़ नाटक के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती छाया कटारे, संदीपनी स्कूल के प्राचार्य श्री बिरजू गुप्ता, अध्यापक श्री लीलाधर शर्मा, श्रीमती शिवानी पवैया एवं श्री मनोज बिरला उपस्थित रहे। नगर परिषद महेश्वर की ओर से श्री विजय पटेल, श्री हिमांशु गुप्ता, श्री अक्षय पाल, श्री पृथ्वी कटारे, श्रीमती विजयलक्ष्मी कानूनगो, श्री पंकज वर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
#JansamparkMP #khargone