जतारा: फूलपुर में वन भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
जतारा। ग्राम पंचायत फूलपुर में शासकीय वन भूमि पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने जतारा थाना प्रभारी और वन विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन भूमि पर कब्जे के साथ पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और मवेशियों को चराने से भी रोका जाता है।