गांगड़तलाई: मोना डूंगर में किराना दुकान में चोरी, चोर नकदी समेत एक लाख से अधिक का सामान ले गए
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के मोना डूंगर बस स्टेशन पर बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और किराना सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान के पीछे लगी जाली तोड़कर अंदर घुसे और करीब 50 हजार रुपए नकद तथा 50 हजार रुपए से अधिक कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह दुकान खोलने पर चला।