सोरांव: मऊ आइमा इलाके के बांका जलालपुर में मृतकों का शव पहुंचने पर परिजनों में मचा कोहराम, आर्थिक सहायता की मांग
प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के छेउंगा चौराहे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुधवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस से माता-पिता का शव बांका जलालपुर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। इस भीषण हादसे के बाद बच्चे अनाथ हो गए हैं और उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया है। घटना में नोखे लाल, रीता देवी व हैदर की मौके पर मौत हो गई।