सिहोरा: भाजपा सांसद की कथित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा विधायक का कार्यालय घेरा
किसानों को लेकर भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा की कथित टिप्पणी के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने सिहोरा विधायक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की कांग्रेसियों ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार किया गया एजेंडा भी कार्यालय में चश्पा किया।