कोईलवर: कायमनगर में प्रशांत किशोर का भव्य स्वागत, पटना से जमानिया जाते समय ग्रामीणों ने रोका काफिला
पटना से शाहपुर के जमानिया जाने के क्रम में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का कोईलवर प्रखंड के कायमनगर बाजार पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे प्रशांत किशोर दिवाली के मौके पर जमानिया के बच्चों के बीच पटाखा वितरण के लिए निकले थे। जैसे हैं उनका काफिला कायम नगर बाजार पहुंचा तो लोगों ने स्वागत किया।