कोईलवर: कोईलवर प्रखंड में जुगाड़ गाड़ी से स्कूल जाते बच्चों का वीडियो हुआ वायरल, चर्चा तेज
इन दिनों कोईलवर प्रखंड क्षेत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं को जुगाड़ गाड़ी पर बैठकर विद्यालय जाते दिखाने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में दर्जनों बच्चे एक असुरक्षित जुगाड़ वाहन पर सवार नज़र आ रहे हैं।चर्चा है कि यह वीडियो कायमनगर आरा रोड स्थित करीमनगर अंडरपास के आसपास का होने की संभावना जताई जा रही है।