कोईलवर: चांदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, 150 लीटर शराब जब्त, 500 लीटर नष्ट
विधानसभा चुनाव से पहले अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने रविवार शाम बड़ी छापेमारी अभियान चलाया। शाम 4:30 शुरू हुई इस कार्रवाई में सलेमपुर, जलपुरा व रूपचकिया गांवों में तलाशी ली गई। सलेमपुर और जलपुरा गांव से पुलिस ने कुल 150 लीटर देसी शराब जब्त की। दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया