कोईलवर: कोईलवर प्रखंड के छोटकी चंदा में राजद प्रत्याशी की बैठक, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई
बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के कोईलवर प्रखंड स्थित छोटकी चंदा गांव में रविवार दोपहर साढ़े तीन बजे राजद प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने समर्थकों संग बैठक की। बैठक में चुनावी रणनीति के साथ स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सड़क, रोजगार, शिक्षा और पेयजल जैसी दिक्कतों को उठाया। राजद प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि सत्ता में आते ही समस्या दूर किया जाएगा।