मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में हिंदी दिवस पर संघ का शताब्दी वर्ष मनाया गया
मनोहर थाना आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आचार्य और दीदियों ने अपनी सुंदर लेखनी से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की 100 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा के विभिन्न पड़ावों और कार्यकर्ताओं के त्याग को शब्दों में उकेरा।