प्रखंड के संगरॉव में पूर्व मंत्री सह राजपुर विधानसभा से जदयू विधायक संतोष कुमार निराला के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन रविवार को करीब 2:30 बजे अपराह्न में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधि और समाज सेवियों ने उन्हें अंगवस्त्र और फूल माला से भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला ने इस दौरान कहा कि राजपुर की जनता के जनादेश का सम्मान है।